विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 - HPV वैक्सीन - आइए, तथ्यों के साथ कुछ भ्रांतियों को दूर करें।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 - HPV वैक्सीन - आइए, तथ्यों के साथ कुछ भ्रांतियों को दूर करें।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 पर हम HPV वैक्सीन के बारे में कुछ तथ्य जानेंगे, जो हमें सर्वाइकल कैंसर से प्रभावी ढंग से बचाता है। भारत में पहला मुफ़्त, राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।। यह टीका निर्धारित सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ़्त उपलब्ध कराया जाता है — जिनमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उप-ज़िला और ज़िला अस्पताल, तथा सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शामिल हैं।